अप्प दीपो भव की प्रेरणा से आलोकित हुई भुवनेश्वर नगरी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 फ़रवरी 2024, 1:54 PM (IST)

भुवनेश्वर, ओडिशा। करें हम काम गुरुवर का, हमें वह शक्ति दे दो मां। दुखी असहाय मानव में, हमें अनुरक्ति दे दो मां।। का दिव्य भाव लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ओडिशा राज्य प्रवास हेतु दिनांक 10 फरवरी 2024 को भुवनेश्वर पहुंचे जहां उनका स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत क्रम सम्पन्न हुआ।



तत्पश्चात् गायत्री शक्तिपीठ भुवनेश्वर में गायत्री माता मंदिर दर्शन-प्रणाम एवं आरती के उपरांत आद.डॉ. चिन्मय जी द्वारा जन-संपर्क एवं देवस्थापना का क्रम भी विधिवत ढंग से सम्पन्न हुआ। भुवनेश्वर की धरती का परम सौभाग्य है कि 3 से 6 मई 1993 को अश्वमेध महायज्ञ में परम वंदनीया माताजी के पावन सानिध्य में यह धरती पावन हुई है और महायज्ञ के अवसर पर ओडिशा के लाखों परिजनों ने परम वंदनीया माताजी का स्नेह प्यार आशीर्वाद पाया है।



अश्वमेध रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के विराट दीप महायज्ञ में एकत्रित हुई भुवनेश्वर की स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए आद.डॉ. चिन्मय जी द्वारा मनुष्य जीवन के अलभ्य सुअवसर को पहचानने एवं पूज्य गुरुदेव के संरक्षण में जीवन धन्य बनाने की प्रेरणा दी गई। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के सपनों को साकार करने के लिए हर परिजन संकल्पित भाव से कार्य कर जीवन को धन्य बनाएं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे