जोधपुर। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के सीवरेज, सड़क निर्माण व मरम्मत, ड्रेनेज वर्क आदि के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।
अग्रवाल ने इस सघन निरीक्षण के दौरान शहर में किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ले, आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को सड़कों के पेचवर्क एवं मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के साथ नियत समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न सड़कों का विस्तृत निरीक्षण कर प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने कार्यों में विलम्ब करने वाले संबंधितों को सख्त कार्यवाही की हिदायत दी।
अग्रवाल ने आरयूआईडीपी के सड़क निर्माण, सीवरेज निर्माण एवं पेचवर्क आदि अपूर्ण कार्यों के लिए आरयूआईडीपी के अधिकारीगणों को प्रभावी एवं नियमित मॉनीटरिंग कर सभी निर्माण कार्य स्थलों पर स्वयं निर्धारित मापदण्डों अनुसार निरीक्षण कर ठेकेदारों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए।
अग्रवाल ने आरयूआईडीपी के अधिकारियो के साथ जालोरी गेट स्तिथ बलवारी स्कूल, जालोरी गेट से सीवांची गेट होते हुए प्रतापनगर, प्रतापनगर से सूरसागर होते हुए शास्त्रीनगर, आख़िर में शास्त्रीनगर से शुभम फार्म के सड़क निर्माण व मरम्मत, सीवरेज निर्माण एवं पेचवर्क आदि कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर प्रथम) चंपालाल तथा आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता के.पी. व्यास, अधिशाषी अभियंता आर.पी. मीणा, महेश जोशी, एवं नेमीचंद गहलोत, सहायक अभियंता सुभाष दत व्यास, सुरेश गुर्जर, एसीएम उपेन्द्र गौर एवं निरंजन सिंह उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे