हैरिटेज निगम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण, हवामहल जोन में आयोजित हुये शिविर

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 फ़रवरी 2024, 7:26 PM (IST)

जयपुर । नगर निगम जयपुर हैरिटेज के हवामहल जोन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को दो शिविर शास्त्री नगर व गोलीमार गार्डन में आयोजित किये गये।

आयोजित किये गये शिविरों के दौरान पीएम स्वनिधि योजना में 14, हैल्थ चैकअप में 55, आयुष्मान कार्ड योजना में 46, उज्जवला योजना में 15 पंजीकरण हुये। सर्वाधिक पंजीयन हैल्थ चैकअप में हुये जिसमें 55 लोगों ने पंजीयन करा कर इस योजना का लाभ उठाया।

हैरिटेज निगम महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक आमजन तक पहुँचे व पंजीकरण कराने आ रहे नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इस हेतु हैरिटेज निगम शिविर स्थलों पर व्यवस्थाओं के बेहत्तर संचालन हेतु हर पुख्ता इंतजाम कर रहा हैं।

गुर्जर ने बताया कि गुरूवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हैरिटेज निगम में तेजा जी मंदिर (खोर), नेहरू सेवा सदन आदि स्थानों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे