एनएसयूआई ने मेयर चुनाव में भाजपा की धांधली के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 फ़रवरी 2024, 4:02 PM (IST)

चंडीगढ़। एनएसयूआई चंडीगढ़ की ओर से बुधवार को अध्यक्ष सचिन गलाव के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मेयर चुनाव में धांधली करने वाले भाजपा के मनोनीत पार्षद अनिल मसीह के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई करने की मांग की। मसीह द्वारा बैलेट पेपर में निशान बनाकर 8 वोटों को रद्द कर दिया गया था।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने इस मामले में काफी तल्ख टिप्पणियां की हैं। सचिन गलाव ने भाजपा पर अलोकतंत्री प्रक्रिया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हॉल के वीडियो में भाजपा पार्षद चुनाव के दौरान कैमरे हटाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं, जो एक पूर्व-प्रायोजित साजिश है। उन्होंने इसे भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या करना करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
एनएसयूआई चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अत्यधिक बल प्रयोग की निंदा की है। जिसमें जलस्रोत और ब्रूटल लाठियों का प्रयोग एनएसयूआई सदस्यों और छात्रों पर किया गया। सचिन गलाव ने पुलिस के क्रिया-कलापों की निंदा की है। क्योंकि इसमें 50 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे