धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
की बेटी ईशा देओल
तख्तानी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई
हैं। बीते काफी समय
से उनके तलाक के
समाचार सामने आ रहे थे। ईशा देओल ने
12 साल पहले बिजनेसमैन भरत
तख्तानी से शादी की
थी।
दोनों की शादीशुदा जिंदगी
काफी अच्छी चल रही थी।
सोशल मीडिया पर भी ईशा
पति के साथ तस्वीरें
साझा किया करती थीं।
लेकिन बीते काफी समय
से दोनों को ना तो
साथ देखा गया है
और ना ही काफी
समय से सोशल मीडिया
पर एक्ट्रेस ने कोई भी
तस्वीर ही अपने पति
के साथ शेयर की
है। वहीं अब रिपोर्ट्स
के मुताबिक ईशा ने अपने
पति से अलग होने
का फैसला ले लिया है।
दिल्ली टाइम्स की रिपोर्ट के
मुताबिक, उन्होंने एक जॉइन्ट स्टेटमेंट
जारी किया है। स्टेटमेंट
के मुताबिक “हम दोनों ने
आपसी सहमति से अलग होने
का फैसला लिया है। हालांकि
अब हम साथ नहीं
हैं, लेकिन हमारे लिए हमारे दोनों
बच्चों का भविष्य सबसे
अहम है और हमेशा
रहेगा। उम्मीद करते हैं कि
आप लोग हमारी प्राइवेसी
की रिस्पेक्ट करें।”
गौरतलब है कि ईशा देओल और
भरत तख्तानी की शादी को
लेकर पिछले काफी समय
से उठापटक की खबरें सामने
आ रही थी। बीते
दिन एक सोशल मीडिया
पोस्ट पर दावा किया
गया था कि ईशा
और भरत के बीच
सब कुछ सही नहीं
चल रहा है। इसके
अलावा ईशा देओल ने
हाल ही में अपने
सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी डेब्यू
फिल्म ‘कोई मेरे दिल
से पूछे’ की एक वीडियो
क्लिप शेयर की थी।
जिसके कैप्शन ने सभी का
ध्यान खींचा था। वहीं हेमा
मालिनी के जन्मदिन के
अवसर पर जहां पूरा
परिवार मौजूद था, वहीं भरत
तख्तानी शामिल नहीं हुए थे।
ईशा देओल और भरत
तख्तानी ने 29 जून 2012 में शादी की
थी। दोनों मुंबई के जुहू में
स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी के
बंधन में बंधे थे।
ईशा और भरत बचपन
से एक दूसरे के
दोस्त थे। ईशा ने
शादी के पांच सालों
बाद 2017 में बेटी राध्या
को जन्म दिया। वहीं
साल 2019 में ईशा ने
अपनी दूसरी बेटी मिराया को
जन्म दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे