चित्तौड़गढ़ : अपहरण कर मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 फ़रवरी 2024, 8:03 PM (IST)

- पेंट का काम दिलाने के बहाने किया अपहरण

चित्तौड़गढ़ । शहर चित्तौड़गढ़ के मंडी गेट से शनिवार को प्रतापनगर निवासी युवक का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक को पेंट का काम देने के लिए बुलाकर अपहरण कर मारपीट कर छोड़ दिया था।

शनिवार को शहर चित्तौड़गढ़ की मंडी गेट से पंचवटी प्रतापनगर निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद ईमरान पुत्र अब्दुल रउप पठान को पुताई करने की साईड दिखाने का कह कर, मण्डी गेट के पास बुलाकर शैलेन्द्र जाट, दिपक लोठ व नितिन लोठ ने मारपीट करके कार में डालकर होडा हनुमान जी गेट के पास ले जाकर मारपीट कर छोड़ जाने के मामले में आरोपियों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत (पुनि) के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौडगढ़ से एएसआई अशोक कुमार, हैड कानि. जगदीश चन्द्र, कानि. बलवत सिंह, हेमेन्द्र सिंह, साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार हैड की टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास एवं आने जाने वाले रास्तों पर लगें सीसीटीवी फुटेज देखे गये। तकनीकी साधनों एवं मुखबीर की सुचना के आधार पर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुवे आरोपी रठाजना थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ़ निवासी 23 वर्षीय शैलेन्द्र पुत्र गोपाल जाट, बापु बस्ती निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र मुन्ना लाल हरीजन व 21 वर्षीय नितीन लोट पुत्र राजेश लोट को गिरफतार किये गये हैं जिनसे अनुसंधान जारी हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे