कालाखों में आयेजित हुआ जिला स्तरीय फसल बीमा पॉलिसी वितरण कार्यक्रम

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2024, 6:18 PM (IST)

-बीमित किसानों को सौंपी फसल बीमा पॉलिसी

दौसा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों को मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम के तहत पोलिसी वितरण जिले में शुक्रवार से शुरू हुआ। जिला स्तरीय समारोह ग्राम पंचायत कालाखों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तार से जानकारी दी एवं बीमित किसानों को पॉलिसी वितरित की गई।

कृषि अधिकारी दौसा एवं फसल बीमा योजना के प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार मीना ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2023-24 में जिले में ऋणी किसानों का बीमा बैंकों द्वारा 31 दिसंबर 2023 तक कर व 15 जनवरी 2024 तक पॉलिसी का निर्माण किया गया है। बैंकों द्वारा र्निमित पॉलिसियों का बीमा कंपनी एआईसी द्वारा 29 फरवरी तक सभी पटवार मंडलों में ग्राम पंचायत भवन में कैम्प आयोजित कर कृषकों उनकी बीमा पॉलिसी सौंपी जाएगी।

मीना ने बताया कि फसल बीमा का मुख्य उद्देश्य प्रतिकूल मौसम से किसानों की फसलों में हुए नुकसान की र्पूति करना है। पॉलिसी वितरण कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा दौसा डॉ फतह सैनी, सहायक निदेशक कृषि दौसा सुरज्ञान सिंह गुर्जर, कृषि अधिकारी दौसा धर्म सिंह गुर्जर, सूरज कंवर, एस ओ डॉ सुखराम मीणा, कृषि अन्वेषक दौसा घासीराम मीना, सहायक कृषि अधिकारी भांडारेज राजेन्द्र शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक कालाखो मुकेश मीना, कृषि पर्यवेक्षक रेखा शर्मा, कमलेश मीना, फसल बीमा कंपनी जिला प्रतिनिधि जयंत पांचाल, तहसील प्रतिनिधि जीतेंद्र मीना, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, सरपंच शिंभूदयाल बैरवा व दर्जनों प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे