मुंबई। सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिनको किस बात पर किस पर गुस्सा आ जाएग कह नहीं सकते। आपको भी ऐसे कई नाम पता होंगे जिनके साथ सलमान खान काम नहीं करते। इस लिस्ट में एक नाम और जुड गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं अनुष्का शर्मा की।
अनुष्का शर्मा: गौरतलब है कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने सलमान के
रेप्ड वुमैन स्टेटमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान के बयान को
असवेंदनशील बताया था।
इसके बाद खबरें आई कि सलमान खान अभिनेत्री
अनुष्का के इस बयान से नाराज हो गए हैं। एक अखबर की रिपोर्ट के अनुसार
सलमान ने फैसला कर लिया है कि अब वह अनुष्का के साथ फिल्म नहीं करेंगे।
गौरतलब है कि अनुष्का ने सलमान के साथ फिल्म सुल्मान की है। आइए जानते हैं
सलमान की इस ब्लॉक लिस्ट में कौन कौन से नाम हैं।
अरिजीत सिंह:
पिछले दिनों बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने भी
सलमान खान से पंगा ले लिया। गौरतलब है कि एक अवॉर्ड शो के दौरान अरिजीत
सिंह ने सलमान की होस्टिंग पर कमेंट कर दिया था। सलमान इस बात से नाराज हो
गए। इसके बाद हाल ही में सलमान ने फिल्म सुल्तान में अरिजीत का गाया गाना
हटवा दिया और उस गाने को राहत फतह अली खान से गवाया। हांलांकि अरिजीत ने
सलमान से माफी भी मांग ली थी लेकिन आपने सलमान का वो डॉयलॉग तो सुना ही
होगा कि एक बार मैनें जो कमेंटमेंट कर दी तो फिर मैं अपने आप की भी नहीं
सुनता।
विवेक ओबेरॉय:
विवेक ओबेरॉय और सलमान के बीच की
नोंकझोंक से तो सभी वाकिफ हैं। एक लडकी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई
जी हां हम ऐश्वर्या रॉय की बात कर रहे हैं। ऐश्वर्या तो अपनी लाइफ में सेटल
हो गई लेकिन इन दोनों का झगडा अभी तक सेटल नहीं हुआ। स्थिति यह है कि
दोनों अगर गलती से आमने सामने भी आ जाते हैं तो ऐसा दिखाते हैं कि दोनों ने
एक दूसरे को देखा ही नहीं।
शाहरूख खान:
सलमान और
शाहरूख ने साथ में फिल्मों में काम किया लेकिन बाद में दोनों के बीच किसी
बात को लेकर अनबन हो गई। फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम के दौरान दोनों के बीच
किसी बात को लेकर अनबन हुई और उसके बाद दोनों साथ में किसी फिल्म में नजर
नहीं आए। हांलांकि पिछले दिनों फिर से दोनों के बीच दोस्ती हो गई लेकिन अब
दोनों साथ में फिल्म करते हैं या नहीं यह तो भविष्य के गर्भ में है।
प्रियंका चोपडा:
सलमान
की इस ब्लॉक लिस्ट में एक और बडे सितारे का नाम है। वह नाम है प्रियंका
चोपडा। प्रियंका चोपडा के साथ सलमान ने फिल्मों में काम किया लेकिन एकबार
सलमान ने प्रियंका को एक फिल्म मैं और मिसेज खन्ना ऑफर की लेकिन प्रियंका
को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होनें काम करने से इंकार कर दिया। इसके
बाद यह फिल्म करीना कपूर ने की। इसके बाद सलमान ने प्रियंका के साथ कोई
फिल्म नहीं की। हालांकि प्रियंका कई बार सलमान से संबंध सुधारने की कोशिश
कर चुकी है पर सलमान टस से मस नहीं हुए।
सोनाक्षी सिन्हा:
खबर
है कि सलमान की इस लिस्ट में सोनाक्षी का नाम भी आ गया है। गौरतलब है कि
सोनाक्षी ने अपने करियर की पहली फिल्म सलमान के साथ ही की थी और बॉलीवुड
में दबंग गर्ल के नाम से मशहूर हो गई। दबंग सीरीज की दो फिल्मों में
सोनाक्षी थी लेकिन खबरों के अनुसार दबंग 3 में सोनाक्षी जगह कोई और
अभिनेत्री होंगी। इसका कारण यह है कि सलमान के भाई अरबाज ने डॉली की डोली
सोनाक्षी को यह सोच कर ऑफर की कि वे घर की हीरोइन हैं। हां ही कहेंगी,
लेकिन सोनाक्षी ने मना कर दिया और सलमान को बुरा लग गया।