उदयपुर। मेवाड़ बीएससी नर्सिंग कॉलेज के तत्वाधान में राजस्थान कृषि महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद महोत्सव का उद्घाटन 24 जनवरी को कॉलेज के निर्देशक पंकज कुमार शर्मा ने किया। शर्मा ने छात्रों को कहा जी खेलकूद को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं व सभी छात्रों को बैच वाइज अच्छा प्रदर्शन करने व जितने की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच छात्र छात्राओं को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य सुनील दाधीच ने छात्रों को खेल भावना से खेलने के लिए के लिए उत्साहित किया।
इस मौके पर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल संदीप गर्ग विपुल जैन, महबूब शेख, उमेश मीणा, निलेश, निकिता मेनारिया, मनीष सैनी आदि उपस्थित थे ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे