सिकराय में रामोत्सव कार्यक्रम में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने की शिरकत

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 22 जनवरी 2024, 9:19 PM (IST)

दौसा। अयोध्या प्रतिष्ठा के उपलक्ष में सिकराय में हुए रामोत्सव कार्यक्रम में आज डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा ने शिरकत की। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में सनातन संस्कृति का परचम लहरा रहा है।
उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा। विधायक विक्रम बंशीवाल ने कहा कि सिकराय को भ्रष्टाचार मुक्त कर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। समारोह में डिप्टी सीएम बैरवा का माला पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल, युवा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, पूर्व आरएएस जगमोहन मीणा, रामविलास मरियाडा, विशंभर बासड़ा, रामावतार कसाना आदि थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे