दौसा। अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान सांसद जसकौर मीणा ने मुकरपुरा चौराहा बांदीकुई के राम मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पठन में भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और रामभक्तों के साथ अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। इस दौरान सांसद ने कारसेवकों का सम्मान भी किया।
बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, कोषाध्यक्ष मुरारी धौंकरिया, विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक आलोक जैन, लोकसभा प्रवास योजना संयोजक डॉ. सोमेश विजय, बांदीकुई शहर मंडल अध्यक्ष मनोज टोडवाल, बसवा मंडल अध्यक्ष महिपाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेज सिंह, जिला मंत्री युवा मोर्चा मेवाराम मीना, पूर्व पार्षद कैलाश तांबी, पूर्व प्रधान सुबुध्दि मीणा उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे