नई दिल्ली। संसद परिसर के सुरक्षा क्षेत्रों का वीडियो बनाने के मामल में
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इस
मामले में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने गहरी चिंता जताई और सोमवार को
उन्होंने एक्शन लेते हुए मान के 3 अगस्त तक संसद आने पर पाबंदी लगा दी। इसी
के साथ उन्होंने मामले की जांच के लिए 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, 3
अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देगी।
सुमित्रा महाजन ने सोमवार को लोकसभा में
कहा, भगवंत मान का वीडियो संसद की सुरक्षा के लिए खतरा है। मैंने निर्णय
किया है कि मामले में एक 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जो जांच कर
रिपोर्ट सौंपेगी। यह कमेटी वीडियो की समीक्षा करेगी और भविष्य में ऐसा
दोबारा नहीं हो, इसको लेकर सुझाव देगी। सुमित्रा महाजन ने सोमवार सुबह सदन
की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्य किरीट सोमैया की अध्यक्षता में नौ
सदस्यीय कमेटी का गठन किए जाने की घोषणा की
लोकसभा स्पीकर ने इसके साथ ही भगवंत मान को 26 जुलाई तक कमेटी के सामने
अपना पक्ष रखने को कहा है। कमेटी 3 अगस्त से पहले अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
इस कमेटी में अकाली दल का कोई सांसद नहीं होगा। कमेटी की रिपोर्ट सदन के
पटल पर रखी जाएगी। जब तक रिपोर्ट नहीं आती मान को संसद से दूर रहने के लिए
कहा गया है।
स्पीकर ने संसद भवन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की
वीडियोग्राफी करने और वीडियो को सोशल मीडिया पर अर्पोड करने को एक गंभीर
मामला बताया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सदन के सभी राजनीतिक दलों के
नेताओं से विचार विमर्श किया गया और सभी ने उनकी इस बात पर सहमति जताई कि
इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समिति को इस
मामले के साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित
उपचारात्मक उसाय सुझाने को कहा गया है।
अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में आप सदस्य भगवंत मान को भी 26 जुलाई को सुबह
साढ़े दस बजे तक जांच समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने को कहा जाता है।
स्पीकर
ने कहा कि समिति से उम्मीद की जाती है कि वह मामले की त्वरित जांच करे और 3
अगस्त तक अपनी रिपोर्ट दे दे। इस रिपोर्ट पर विचार के लिए सदन के समक्ष
रखा जाएगा। महाजन ने निर्देश दिया कि भगवंत मान इस मामले में कोई फैसला
होने तक सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लें।
कमेटी के अन्य सदस्यों में आनंदराव अडसूल, भर्तृहरि मेहताब, रत्ना डे, थोटा नरसिम्हन, केसी वेणुगोपाल और पी वेणुगोपाल भी शामिल हैं।
बता दें कि इस मामले में भगवंत मान लोकसभा स्पीकर से पहले ही बिना शर्त
माफी मांग चुके हैं। उन्होंन कहा था कि मैंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर
बिना शर्त माफी मांह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मैंने लोकसभा अध्यक्ष
को पत्र लिखकर बिना शर्त माफी मांग ली है। मान ने कहा कि उन्होंने अनजाने
में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। लेकिन सासंदों और स्पीकर ने मान
की इस माफी को पर्याप्त नहीं माना।
गौरतलब है कि भगवंत मान ने बीते
दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह घर के संसद के
लिए आ रहे हैं। इस वीडियो में वह कमेंट्री करते हुए बता रहे हैं कि संसद
में कौन किधर से एंट्री करता है, कहां सुरक्षा जांच होती है और कौन सदस्य
कहां बैठता है। उनके इस वीडियो पर शुक्रवार को दोनों सदन में खूब हंगामा
हुआ था, जिसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।