उदयपुर। जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सभी नेताओं और मंत्रियों को बड़ी सीख दी। उन्होंने कहा हम लोग मंत्री बन गए, इसका मतलब यह नहीं कि बड़े बाप की औलाद हैं। हम तो जनता के हैं। जनता के बीच ही रहेंगे। जनता बुलाती है। क्षेत्र के लोग बुलाते हैं। उनकी भी अपेक्षा होती है। इसलिए जनता के बीच हाजिर हुआ हूं।
खराड़ी शनिवार को उदयपुर के बीएन कॉलेज मैदान में लायंस क्लब के मिलाप 2024 स्पार्ट्स कार्निवाल के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा वह जयपुर में थे और चिंतिंत थे कि इस कार्यक्रम में वह आ पाएंगे या नहीं। पहले ट्रेन से आने की सोची। लेकिन उलझन में था कि ट्रेन निकल गई होगी। फिर वॉल्वो बस के जरिए आने की तैयारी की। बस मन में यही था कि किसी तरह तय समय पर कार्यक्रम में आ पाउं।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूं तो सहकारिता मंत्री गौतम दक थे। लेकिन, उनका कार्यक्रम एनवक्त पर रद्द हो गया। तब आयोजकों ने उनसे आने का आग्रह किया तो वह इंकार नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि समय पर आने की सीख उन्हें उनके नेता गुलाबचंद कटारिया से मिली, जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं।
नाई में सीएम के सामने कहा था, खूब बच्चे पैदा करोः
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पिछले दिनों उदयपुर के नाई क्षेत्र में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में कहा था कि बच्चे आप पैदा करो खूब। प्रधानमंत्री मोदी जी आपका मकान बना देंगे, फिर तकलीफ किस बात की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे