जोधपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने शनिवार को जोधपुर में मथुरादास माथुर अस्पताल का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बेहतर चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने के निर्देश दिए। यहां शुक्रवार को सुबह बिजली कटौती की वजह से ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने के कारण कैंसर रोगी की मौत हो गई थी।
खींवसर ने चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर एवं वार्ड का निरीक्षण कर संबंधितों से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय की सेवाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में चिकित्सालय प्रबन्धन से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों के परिजनों से संवाद भी किया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री खींवसर ने ट्रोमा सेंटर का निरीक्षण किया और इससे संबंधित आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) संजय वासु, मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कच्छवाहा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे