ड्रोन हमले में पाक आतंकवादी मारा गया

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 24 जुलाई 2016, 9:34 PM (IST)

काबुल। अफगानिस्तान में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पाकिस्तान के खैबर क्षेत्र में लश्कर-ए-इस्लाम संगठन का प्रमुख मंगल बेग सुरक्षाबलों और कबायलियों पर हमलों में संलिप्तता के लिए वांछित था।

सरकार ने उस पर दो करोड पाकिस्तानी रूपये (190,800 डॉलर) का इनाम भी रखा हुआ था। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक बेग पडोसी देश अफगानिस्तान भाग गया था और वह वहीं से संगठन चला रहा था। (आईएएनएस)