22 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई प्रभास की सलार ने
वैश्विक स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इससे पहले प्रभास की प्रदर्शित हुई
फिल्मों—साहो, राधेश्याम और आदिपुरुष—को दर्शकों ने नकार दिया था। सलार की सफलता
ने एक बार फिर से प्रभास को दर्शकों की नजर में लाने का काम किया है। सलार के बाद
प्रभास दर्शकों के सामने कल्कि 2898 के जरिये सामने आने वाले थे। यह फिल्म इसी माह
जनवरी में प्रदर्शित होने की घोषणा की गई थी, लेकिन तारीख का ऐलान नहीं किया गया
था। अब बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्माता इसे जनवरी के स्थान पर मार्च या
अप्रैल में प्रदर्शित करने जा रहे हैं। कल्कि 2898 के प्रदर्शन माह में बदलाव का
कारण भी प्रभास को ही बताया जा रहा है।
कल्कि 2898 एडी की रिलीज डेट जनवरी अनाउंस की गई थी लेकिन अब टाइम्स नाओ की रिपोर्ट के मुताबिक इसे पोस्टपोन कर दिया गया है और इसके पीछे का कारण प्रभास हैं।
मार्च या अप्रैल में होगी रिलीज
रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास ने उनकी हाल ही में रिलीज हुई सालार की हिट के बाद इसे बदलने के लिए कहा है क्योंकि उन्हें लगता है कि सालार और कल्कि की रिलीजिंग में ज्यादा फर्क नहीं होगा तो इसकी सक्सेस पर असर पड़ सकता है। जिसकी वजह से प्रोड्यूसर्स अब फिल्म के लिए नई रिलीज डेट ढूंढ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिल्म मार्च या अप्रैल में रिलीज होगी।
प्रोडक्शन की टीम कल्कि 2898 एडी से बहुत उम्मीद लगाकर बैठी है। उन्हें उम्मीद है कि ये फिल्म ऑडियन्स को बहुत पसंद आएगी और हिट होने वाली है। प्रभास भी इस फिल्म के साथ नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं।
कास्ट है शानदार
कल्कि 2898 एडी को नाग अश्विन ने निर्देशित किया है। फिल्म में प्रभास के साथ कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। दर्शक इस स्टार कास्ट को
परदे पर एक साथ देखने के लिए बहुत उत्सुक है। यह पहली बार होगा जब यह सभी सितारे—अमिताभ
बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन—प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे