जयपुर। चूरू जिले के राजगढ सादुलपुर में रविवार को बाप बेटी का रिश्ता इस कदर शर्मसार हुआ है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। सौतेले अधेड बाप ने अपनी नाबालिग पुत्री को ही हवस का शिकार बना डाला।
राजगढ थाने के वार्ड नंबर 2 निवासी 38 वर्षीय महिला ने अपने ही पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है कि उसने नशे की गोली खिलाकर अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 20 जुलाई की रात की है, उस दिन महिला अपनी रिश्तेदारी में मीठा दूधवा गांव गई हुई थी जहां से देर रात को वापस आई। घर में उसे बेटी रोती हुई एवं भयभीत मिली।
पीडिता ने मां को बताया कि पापा ने पहले उसे कचोरी खिलाई, उसके बाद एक गोली खाने को दी, तो उसने मना कर दिया। पिता ने डरा धमका कर वह गोली खिला दी और उसके बाद बेटी को लेकर माता मंडी टीबे के पास चला गया जहां उसने अपनी हवस पूरी की। मामला शनिवार को दर्ज होने के बाद बालिका का मेडिकल करवाया गया है।