अजमेर। मातृभाषा के ज्ञान से सिन्ध के गौरवमयी इतिहास की जानकारी सरलता से होती है। भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान की ओर से सिन्धी भाषा के शिक्षण के साथ संस्कार केन्द्रों का सफल संचालन कर रही है। राजस्थान में अलग अलग कोर्स करवाने के साथ महापुरूषों के बलिदान दिवस के कार्यक्रम, रथयात्राएं व सम्मेलन आयोजित कर युवाओं व मातृशक्ति को जोड रही है।
सभा के प्रयासों से शीघ्र सिन्धी विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व के साथ भारत सरकार से पत्राचार व चर्चा की जा रही है। यह विचार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद द्वारा आयोजित होने वाले अलग अलग कोर्स में बच्चे डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षा के शुभारंभ पर प्रकट किए। परीक्षा में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
पर्यवेक्षक महेश टेकचंदाणी व खूबचंद भाग चंदाणी के साथ शिक्षक रितु गुरनाणी, भारती टेेकचंदाणी, कृष्णा नंदवाणी, कचंन पोपटाणी, प्रियंका पमनाणी, गुरूमित कोर, भाविका, मीनाक्षी सेवाणी, भावना चंचलाणी व मुकेश शर्मा रहे।
हेमू कालाणी के 80वां बलिदान दिवस पर देश भक्ति कार्यक्रंमः
प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष गुवालाणी ने बताया कि 21 जनवरी 2024 को राज्यभर की सभी ईकाईयों में युवा कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षाविद्, साहित्यकार, पत्रकार व पंचायतों के साथ हेमू कालाणी का 80वां बलिदान दिवस के कार्यक्रम पूर्व संध्या पर महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दीपदान, सुबह प्रभात फेरियां, संगोष्ठियां, रक्तदान शिविर व देशभक्ति गायन के कार्यक्रम किए जाएंगे।
रंगभरो प्रतियोगिता का आयोजनः
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि हेमू कालाणी के जीवन परिचय का फोल्डर, बैनर व ड्रांईग सीटों का प्रदेश की ओर से प्रकाशन करवाया गया, जिसका विमोचन किया गया। महानगर में आठ स्थानों पर रगं भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता दो वर्गो कक्षा 6 से 8 व कक्षा 9 से 12 तक में आयोजित की जाएगी।
राज्य स्तरीय मातृ शक्ति सम्मेलन 2 व 3 मार्च को भीलवाडा मेंः
महानगर अध्यक्ष (महिला) रूकमणी वतवाणी ने कहा कि राज्य स्तरीय मातृ षक्ति सम्मेलन आगामी 2 व 3 मार्च 2024 को हरी षेवा सनातन उदासीन आश्रम, भीलवाडा में किया जाएगा। सम्मेलन में महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन के साथ प्रदेश स्तरीय व केन्द्रीय पदाधिकारियों, संत महात्माओं का भी आर्शीवचन प्राप्त होगा। मातृशक्ति सम्मेलन में अलग अलग सत्रों में समाज हित में संस्कार व सनातन धर्म जुडाव के कार्यक्रमों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।
समारोह में शिक्षाविद् डॉ. कमला गोकलाणी, घनश्याम ठारवाणी भगत, जयकिशन लख्याणी, हरकिशन टेकचंदाणी, किशन केवलाणी, नरेन्द्र सोनी, पुरूषोतम देवनाणी, कौशल्या सावलाणी, हरी चांदवाणी, दिशा किशनानी, सुनीता सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे