दौसा (ब्यूरो)। श्री चैन बिहारी आश्रय फाउंडेशन की ओर से बजरंग मैदान पर चल रही भागवत कथा के छठे दिन आज रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया।
भागवताचार्य कृष्ण प्रिया महाराज ने कहा कि सच्चे मन से याद करने पर ईश्वर अवश्य प्रकट होते हैं।
उन्होंने कहा कि भक्ति में बड़ी शक्ति होती है और भक्त की रक्षा के लिए भगवान दौड़े चले आते हैं। कथा में राम अवतार का प्रसंग भी सुनाया गया।
इस दौरान आओ मेरी सखियों मुझे मेहंदी लगा दो, मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो... जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। मुख्य यजमान विष्णु, नरेंद्र, अरविंद पंडा ने भागवत का पूजन कराया।
पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, लोकेश शर्मा, कमलेश बाली सहित सहयोग कर्ताओं का सम्मान किया गया। कथा में 4 जनवरी को सुदामा चरित्र एवं नव योगेश्वर संवाद और 5 जनवरी को पूर्णाहुति होगी। इस अवसर पर गोपी शंकर चौधरी, खुशीराम माठा, जुगल सिंह चारण, द्वारका टटार, उमाशंकर गुढा कटला, गोपाल लाल गुप्ता, परमानंद शर्मा, किशन मेठी आदि थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे