उदयपुर में मिला कारोना पॉजीटिव, एक्टिव केस बढ़कर हुए 3

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 02 जनवरी 2024, 8:25 PM (IST)

उदयपुर । शहरी क्षेत्र में कोरोना फिर से बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिन में 3 नए रोगी पाए गए। मंगलवार को शहर के भूपालपुरा क्षेत्र में कोरोना मरीज पाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएच बामनिया ने बताया कि मंगलवार को लिए 50 सैम्पल की जांच में एक मरीज पॉजीटिव पाया गया। पोजिटिव रोगी भूपालपुरा क्षेत्र से है।

चिकित्सा विभाग की टीम रोगी के घर पहुंची और रोगी की हिस्ट्री ली गई। रोगी को सामान्य सर्दी—खांसी थी। रोगी के घर पर पत्नी और एक बेटी जो अभी उदयपुर से बाहर है। रोगी को 7 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे