कोटा में बिहार के और एक छात्र ने फांसी खाई

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 23 जुलाई 2016, 10:04 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा में बीते दिनों कुन्हाडी इलाके में हॉस्टल के कमरे में तौलिए का फंदा बनाकर झूलने वाले बिहार निवासी निखिल के सुसाइड के एक पखवाडे बाद ही शुक्रवार को बिहार के एक और कोचिंग छात्र प्रिंस ने आत्महत्या कर ली है।


कोचिंग संस्थान करियर पॉइन्ट से आईआईटी की तैयारी कर रहे प्रिन्स की मौत के बाद फिर सवाल खडे हो गए हैं कि कोटा में युवाओं के अकालमौतों का ये सिलसिला आखिर कब थमेगा। प्रिंस का शव शुक्रवार देर रात को विज्ञाननगर थाना पुलिस ने किराए के कमरे से बरामद किया था। वह फंदे से झूलता मिला था और जब तक उतारा गया प्रिन्स की मौत हो चुकी थी। फिलहाल मृतक कोचिंग छात्र के शव को पुलिस ने एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया हैं और परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद शव का पंचनामा होगा।