पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जेडीसी ने पुष्पांजलि अर्पित कर ली सुशासन की शपथ

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 25 दिसम्बर 2023, 12:43 PM (IST)

जयपुर,। जयपुर विकास आयुक्त डॉ जोगा राम ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जेडीए परिसर में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जेडीए अधिकारियों के साथ सुशासन की शपथ ली।

उन्होंने बताया की स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए विकास एवं जनकल्याण को सर्वाेपरि रखकर कार्य किया।

उन्होंने बताया कि स्व. वाजपेयी ने सदैव सुशासन को प्राथमिकता दी। इसी कारण उनके जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जेडीए सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में सोमवार को सुशासन दिवस पर जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में जेडीए में भी पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं सुशासन शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री महोदय ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे