कोटा। भीलवाड़ा के मांडलगढ में उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार द्वारा रिश्वत प्ररकण मामले में कोटा एसीबी की टीम और परिवादी के साथ अभद्रता करने के मामले में एसीबी ने दोनो के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज करवा दिया है। उप महानिरिक्षक कल्याणमल मीणा ने बताया कि परिवादी ने कोटा एसीबी में शिकायत दी थी कि परिवादी का कृषि संबंधी विवाद एसडीएम कोर्ट मांडलगढ में चल रहा है। जिसको स्थाई करने की एवज में 50 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की है। जिसका सत्यापन करवाने के बाद कोटा एसीबी की टीम ने ट्रेप कार्रवाई का आयोजन किया था लेकिन आरोपियों को भनक लगते ही उन्होंने परिवादी और टीम के साथ अभद्रता की। इस मामले में राजकार्य में बाधा डालने और रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज करवा दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे