कोड ऑफ कन्डक्ट एंड प्रोफेशनल एथिक्स पर एसकेआईटी में कर्मचारी कार्यशाला सम्पन्न

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 18 दिसम्बर 2023, 4:43 PM (IST)

जयपुर। व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में बेहतर तालमेल और प्रतिबद्धता के साथ काम करने की कार्य कुशलता के विकास हेतु, जयपुर के स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान में आयोजित कर्मचारी कार्यशाला शनिवार को सम्पन्न हो गई। आम तौर पर महविद्यालयों में विद्यार्थी और शिक्षक वर्ग के लिए तो बहुत कौशल विकास कार्यक्रम होते हैं लेकिन एसकेआईटी जयपुर ने अपने कार्यालयी कर्मचारियों के लिए भी इस तरह के एक अभिनव प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया था।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सीईजी निदेशक डॉ अविनाश पंवार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक जीवन में अपनी कार्य कुशलता का विकास स्वतः ही होने लगता है जब हम अपने कार्य को आनंद के साथ करते हैं। उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह हनुमान जी को कार्य तो सिर्फ सीता माता का पता लगाने का मिला था लेकिन उन्होंने इसके साथ में लंका दहन, लंका में भगवान राम के सहायक बनने वाले विभीषण आदि की खोज जैसे अन्य बहुत से कार्य भी साथ में किए वैसे ही हमको भी अपने तय कार्य के साथ अपने संस्थान में और कई कार्य साथ में करने होते हैं।'' इससे पूर्व कार्यशाला की समन्वयक डॉ. निधि शर्मा ने कार्यशाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्था के विभिन्न कार्यविभागों के सभी कार्यालयी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन सार्वभौमिक मानवीय मूल्य एवं आचार समिति द्वारा किया गया। स्टूडेंट कॉर्डिनेटर यशवर्धन, अदिति, देव टाक और एकलव्य ने मंच संचालन और अन्य व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान किया। संस्थान के डिप्टी रजिस्ट्रार बी एस शर्मा ने सफल आयोजन के लिए संस्थान प्रबंधन, वक्ता एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पुस्तकालयाध्यक्ष डी.आर. भींचर ने अपने अनुभव साझा करते हुए ऐसी और कार्यशालाएं आयोजित करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार रचना मील और प्रधानाचार्य प्रोफेसर रमेश कुमार पचार ने सभी सफल प्रतिभागियों का प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे