भरतपुर से अवैध बसों का संचालन बंद नहीं कर पा रही सरकारः दीपक मुदगल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 10 दिसम्बर 2023, 5:07 PM (IST)

भरतपुर। राजस्थान लोक परिवहन सेवा के ज़िला संयोजक दीपक मुदगल एडवोकेट ने कहा है कि राज्य सरकार और परिवहन विभाग की मिलीभगत से भरतपुर-जयपुर मार्ग पर धडल्ले से अवैध बसें चल रही हैं। जानबूझकर इन बसों को बंद नहीं किया जा रहा है। इससे राज्य लोक परिवहन बस सेवा के संचालकों में आक्रोश है।
एडवोकेट मुदगल ने बताया कि भरतपुर से जयपुर मार्ग पर लगभग 25 बस राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस चलती हैं। प्रत्येक माह 36000 रूपए प्रत्येक माह लोक परिवहन बस संचालक द्वारा सरकार में राजस्व जमा कराया जाता है। परंतु कुछ अवैध बसें भरतपुर से जयपुर मार्ग पर धड़ल्ले परिवहन विभाग की नाक के नीचे चल रहीं हैं। इन बसों को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
प्रदेश में लोक परिवहन बसों को पूर्व भाजपा सरकार ने परमिट दिए थे। अगर अब अवैध बसो संचालन बंद नहीं हुआ तो भरतपुर से जयपुर मार्ग की लोक परिवहन बसों के संचालक अपने परमिट आरटीओ ऑफिस जमा करा देगे। इस संबंध में जल्दी ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे