दौसा (ब्यूरो)। श्री करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल आरोपियों को राजस्थान हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस की मदद से गिरफ्त में ले लिया गया है। आरोपियों को चंडीगढ़ से दिल्ली होते हुए जयपुर ले जाया गया।
इस दौरान आरोपियों को लेकर गया काफिला रविवार को जयपुर आगरा नेशनल हाईवे के दौसा कलेक्ट्रेट चौराहे से गुजरा। काफिला पूरी तरह गोपनीय व कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरा। इस काफिले के साथ राजस्थान पुलिस के कई उच्चाधिकारी भी मौजूद थे।
काफिले में एक दर्जन से ज्यादा लग्जरी वाहन शामिल थे। आरोपियों को बेहद गुप्त तरीके से ले जाया गया। जिसकी दौसा स्थानीय पुलिस को भी कोई सूचना नहीं थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे