आम आदमी पार्टी ने किया संगठन विस्तार, ब्लॉक प्रभारी किए नियुक्त : राठी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 24 नवम्बर 2023, 3:10 PM (IST)

पंचकूला। आम आदमी पार्टी ने आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को को देखते हुए ब्लॉक प्रभारीयों की नियुक्ति की है। आने वाले समय में हरियाणा में 10 लोकसभा और 90 विधानसभाओं के चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने पूरे हरियाणा के 366 ब्लॉक में बनाकर ब्लॉक परभारी की नियुक्ति की है।
पंचकूला विधानसभा में चार ब्लॉक प्रभारी और कालका में पांच ब्लॉक प्रभारी की नियुक्ति की है। सुरेंद्र राठी ने बताया की पार्टी ब्लॉक स्तर पर जमीन मजबूत करने के लिए ब्लॉक पर प्रभारियों की नियुक्ति की है और आने वाले समय में बूथ स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी। इससे पहले पूरे हरियाणा में लगभग 11 हजार पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे