भीलवाड़ा । विधानसभा आम चुनाव 2023 मतदान हेतु 25 नवंबर (शनिवार) नियत की गयी है। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में धारा 135 ख’ में प्रदत्त व भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत मतदान दिवस (25 नवंबर) के दिन मनरेगा श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश देय होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे