महिन्द्रा ने स्काॅर्पियो का नेक्स्ट-जनरेशन वर्जन इनटेली-हाईब्रिड टेकनोलाॅजी के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। स्काॅर्पियो अब देश की पहली Hybrid SUV बन गई है। हाईब्रिड टेकनोलाॅजी के अलावा डिज़ायन व मेजरमेंट में कोई बदलाव नहीं है।
फीचर्स में इंजन पुश बटन स्टार्ट और कीलैस एंट्री को जगह मिली है। स्काॅर्पियो के S4, S4+, S4+ AWD, S6+, S8, S10 FWD, (मैनुअल) और S10 AWD (मैनुअल) वेरिएंट को हाईब्रिड टेकनोलाॅजी से लैस किया गया है। आॅटोमैटिक वर्जन को इससे दूर रखा गया है।
नई स्काॅर्पियो इनटेली-हाईब्रिड की शुरूआती कीमत 9.74 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुम्बई) है। टाॅप वेरिएंट की कीमत 14 लाख रूपए है।
इंजन स्पेक्स की बात करें तो स्काॅर्पियो में 2.2 लीटर व 2.5 लीटर का एमहवाॅक डीज़ल इंजन लगा है। हालांकि हाईब्रिड टेकनोलाॅजी केवल 2.2 लीटर इंजन के साथ ही उपलब्ध है। 6-स्पीड आॅटोमैटिक के साथ इतने ही स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स यहां मिलेंगे।
वेरिएंट और कीमतें इस प्रकार रखी गई हैं। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, मुम्बई हैं।
S4: Rs- 9,74,217
S4+: Rs- 10,17,126
S4+ 4WD: Rs- 11,35,068
S6+: Rs- 11,23,506
S8: Rs- 12,17,684
S10 2WD: Rs- 12,84,638
S10 4WD: Rs- 14,01,320