ईवीएम व वीवीपेट मशीनों का किया द्वितीय रेण्डमाइजेशन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 14 नवम्बर 2023, 9:21 PM (IST)

झालावाड़ । विधानसभा चुनाव 2023 के तहत मंगलवार को ईवीएम व वीवीपेट मशीनों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्रीकांत बनोठ, आईएएस एम. विजयलक्ष्मी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मिनी सचिवालय के सभागार में किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन ने बताया कि प्रथम रेण्डमाइजेशन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 120 प्रतिशत बैलट यूनिट व कन्ट्रोल यूनिट (रिजर्व सहित) तथा 130 प्रतिशत वीवीपेट मशीनों (रिजर्व सहित) आवंटित की गई थी। वहीं द्वितीय रेण्डमाइजेशन के पश्चात् विधानसभा क्षेत्र डग के 280 मतदान केन्द्रों के लिए 280 बैलेट यूनिट, 280 कन्ट्रोल यूनिट व 280 वीवीपेट तथा रिजर्व में 56 बैलेट यूनिट, 56 कन्ट्रोल यूनिट व 84 वीवीपेट आवंटित किए गए हैं। इसी प्रकार विधानसभा झालरापाटन के 298 मतदान केन्द्रों के लिए 298 बैलेट यूनिट, 298 कन्ट्रोल यूनिट व 298 वीवीपेट तथा रिजर्व में 59 बैलेट यूनिट, 59 कन्ट्रोल यूनिट व 89 वीवीपेट आवंटित किए गए हैं।

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र खानपुर के 274 मतदान केन्द्रों के लिए 274 बैलेट यूनिट, 274 कन्ट्रोल यूनिट व 274 वीवीपेट तथा रिजर्व में 54 बैलेट यूनिट, 54 कन्ट्रोल यूनिट व 82 वीवीपेट आवंटित किए गए हैं। वहीं विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना के 284 मतदान केन्द्रों के लिए 284 बैलेट यूनिट, 284 कन्ट्रोल यूनिट व 284 वीवीपेट तथा रिजर्व में 56 बैलेट यूनिट, 56 कन्ट्रोल यूनिट व 85 वीवीपेट आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि रेण्डमाइजेशन के पश्चात् बुधवार को संबंधित रिर्टर्निंग अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में ईवीएम व वीवीपेट मशीनों के कमिशनिंग का कार्य किया जाएगा।

इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम व वीवीपेट मशीनों के रेण्डमाइजेशन की विधानसभा वार हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी प्रदान की गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव, चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे