बलिया (उत्तर प्रदेश) । यूपी के बलिया जिले में एक सांड के हमले में 87 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।
सिकंदरपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि बस्ती बुजुर्ग गांव के निवासी राज कुमार गुप्ता दिवाली के अवसर पर दीपक जला रहे थे, तभी आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे