दिव्यंका त्रिपाठी ने अपनी शादी के दौरान अपने फैन्स को कई तरह के सरप्राइज़ दिये, कभी प्री-वेडिंग फोटोशूट कराकर तो कभी वेडिंग ट्रैक से। और अब शादी के बाद एक बार फिर से दिव्यंका ने अपने फैन्स को दिया है एक और सरप्राइज़।
उनका यह नया सरप्राइज़ है उनका नया नाम। जी हां..वो समय भी आ गया है जब दिव्यांका ने अपना नया नाम सोशल मीडिया पर बता ही दिया। जैसा हम सभी अनुमान लगा रहे थे वैसा ही कुछ रखा है दिव्यांका ने अपना नया नाम। दिव्यांका त्रिपाठी का नया नाम है दिव्यांका त्रिपाठी दहिया।
दिव्यांका ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट हैंडल और नाम दोनों बदलते हुए दिव्यांका त्रिपाठी दहिया अपडेट किया है।बता दें दिव्यंका वापस अपने काम यानी ये है मोहब्बतें की शूटिंग वापस कर चुकी हैं।