चंडीगढ़। विजीलेंस ब्यूरो ने एसबीएस नगर के थाना बलाचौर सदर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर लेखराज को 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम एएसआई को बलाचौर तहसील के गाँव मोहरां के निवासी चरण दास की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो के पास पहुँच करके बताया कि दोषी पुलिस मुलाजि़म उसके पुत्र की झगड़े के बारे पुलिस शिकायत के संबंध में उसे 1000 रुपए की रिश्वत देने के लिए दबाव डाल रहा है। जबकि यह मामला गाँव में हुए झगड़े से संबंधित था, जिसका पहले ही पंचायती समझौता हो चुका है।
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो के पास दोष लगाया कि उक्त एएसआई ने उसके और उसके लडक़े के खि़लाफ़ पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर 5 हज़ार रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे थे। इसमें से 3000 रुपए पेशगी ले चुका है और अब उसने 1000 रुपए और रिश्वत देने के लिए कहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जालंधर रेंज से विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई लेखराज को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि दोषी एएसआई के खि़लाफ़ जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे