रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यूं तो एक्टर सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं लेकिन वे किसी न किसी वजह से इंटरनेट पर वायरल हो ही जाते हैं। बीते दिन रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
रणबीर सिंह ने अरिजीत सिंह के मिलकर मचाया धमाल
दरअसल, रणबीर कपूर हाल ही में अरिजीत के कॉन्सर्ट में चंडीगढ़ पहुंचे थे। इस कॉन्सर्ट में सिंगर के साथ अभिनेता ने खूब मस्ती की। दोनों को साथ में देख फैंस की दीवानगी भी देखने को मिली है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया हैद्ध इस वीडियो में रणबीर कपूर ने एक बार फिर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की याद दिला दी।
रसिया और चन्ना मेरेया गाने पर थिरके रणबीर कपूर
वीडियो में रणबीर कपूर अपनी इसी फिल्म के सुपरहिट गानें चन्ना मेरेया गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता के इस डांस को देख कॉन्सर्ट की ऑडियंस क्रेजी हो गई। इस दौरान अरिजीत ने ब्रह्मास्त्र का रसिया सॉन्ग भी गया है। इस गाने पर भी रणबीर ने उनका साथ दिया। रणबीर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे।
1 दिसम्बर
को रणबीर कपूर की एनिमल
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें एक्टर का दमदार लुक देखने को मिला था। वहीं, अब रणबीर की इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का गाना सतरंगा भी रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे