- चालो रे चालो साथिड़ों आयो लोकतंत्र रो त्यौहार- गीत गाकर जनसमूह में जगाया मतदान को लेकर उत्साह
जोधपुर । आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने के लिए गुरुवार को सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जागृति सेवा संस्थान के सौजन्य से बंजारा बस्ती के.के कॉलोनी बासनी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें घुमन्तु, वृद्धजन, दिव्यांगजनों को विशेष रूप से मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।
संस्था प्रभारी प्रेम कुमारी ने घुमन्तु, वृद्धजन, दिव्यांगजनों को विशेष रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया तथा अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की ।
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग अनिल व्यास तथा स्वीप नोडल अधिकारी मनमीत कौर द्वारा उपस्थ्ति सभी वृद्धजन, दिव्यांगजन को मतदान के महत्व के बारे में बताया एवं साथ ही मतदान संबंधित जानकारी के लिये वोटर हेल्पलाइन एप भी डाउनलोड करवाया गया।
बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ.बी.एल सारस्वत ने सर्वप्रथम भजन प्रस्तुति ‘‘चालो रे चालो साथिड़ों आयो लोकतंत्र रो त्यौहार’’ मतदाता जागरूकता से संबंधित मारवाड़ी गीत गाकर माहौल को सुरमई बना दिया ।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश पंवार ने संबोधन करते हुए बताया की मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष और निर्भीक होकर करना चाहिए, यही लोकतंत्र का आधार है। उन्होने हर एक वोट की अहमियत के बारे में बताया ।
कार्यक्रम में तहसीलदार भार्गवी सांदू द्वारा उपस्थित दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं छात्रों का अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की और साथ ही सभी को मतदान की शपथ ग्रहण करवाई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे