टीचर करता था ऐसी हरकत, आहत होकर 13 साल की छात्रा ने दी जान

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 21 जुलाई 2016, 08:45 AM (IST)

कानपुर। स्कूल टीचर के उत्पीडऩ से तंग आकर 13 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह सनसनीखेज मामला यूपी में कानपुर के बिल्हौर एरिया में सामने आया है। छात्रा के पिता का आरोप है कि टीचर पिछले 10 दिन से उसे परेशान कर रहा था। वह अकेले में चलने का दबाव बनाता था।

टीचर ने एक दिन तो हद ही कर दी और दो बार बाइक से घर के चक्कर लगाए और बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी। आरोपी टीचर के खिलाफ नाजमद रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस के मुताबिक, पिहानी एरिया के रहने वाले शख्स की 13 साल की बेटी लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज में 9वीं कक्षा की छात्रा थी।

आरोप है कि पिछले 10 दिन से टीचर आलोक कुमार छात्रा को परेशान कर रहा था। वह उसे छुट्टी होने के बाद अकेले में भी बुलाता था। छात्रा ने यह बात अपने पिता और बाकी परिवार वालों को बताई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद आरोपी टीचर की हिम्मत बढ़ गई।

मंगलवार को छात्रा स्कूल नहीं गई तो आरोपी ने बाइक से उसके घर के चक्कर लगाया और धमकी दी कि वह अगर उसके साथ नहीं चलेगी तो उसे उठाकर ले जाएगा। इससे लडकी बुरी तरह सहम गई। इसके बाद देर रात लडकी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उठने पर परिजनों ने देखा तो होश उड गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, थाने में मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।