दि डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट बार एसोसिएशन में 4 मनोनीत सदस्य बनाए

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023, 10:23 PM (IST)

जयपुर। दि डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट बार एसोसिएशन जयपुर में 4 वकीलों को सदस्य मनोनीत किया गया है। इन सभी का शुक्रवार को बार एसोसिएशन कार्यालय में स्वागत किया गया।
महासचिव गजराज सिंह राजावत ने बताया कि शुक्रवार को दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट बार एसोसिएशन जयपुर की हुई कार्यकारिणी की मीटिंग में नए सदस्यों को मनोनीत करने का फैसला हुआ।
कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से जिन चार सदस्यों को मनोनीत किया है, उनमें तेज सिंह राठौड़, राजेश बुनकर, बलवीर सिंह शेखावत और मनोज कुमार भारद्वाज हैं। इनके साथ ही कार्यालय सचिव राजाराम चौधरी और मीडिया प्रभारी इफजुरहमान खान को भी मनोनीत किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे