नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बुधवार को संसद में यूपी
के बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह के उस बयान पर खेद व्यक्त किया जिसमें बीएसपी
सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। अपने
नेता का यह बयान यूपी में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान
बीजेपी को भारी पड सकता है।
जेटली ने राज्यसभा में कहा,मैं निजी तौर पर खेद व्यक्त करता हूं। मैं आपके सम्मान के साथ संबद्ध हूं और आपके साथ खडा हूं। गौरतलब है कि यूपी में बीजेपी के 15 उपाध्यक्षों में से एक दयाशंकर सिंह ने बीएसपी में कथित तौर पर टिकट बेचे जाने संबंधी उल्लेख करते हुए यह टिप्पणी की थी। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी माफी मांगी व कहा,हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हम मायावती जी का आदर करते हैं।
बेहद अपमानजनक और विवादों को जन्म देने वाले इस बयान में दयाशंकर सिंह ने
कहा था, "मायावती टिकट बेच (चुनाव लडने के लिए)रही हैं...वे बेहद बडी नेता
हैं, तीन बार की मुख्यमंत्री... लेकिन वे उन्हें टिकट दे रही हैं जो उन्हें
एक करोड रूपये दे रहा है। यदि दोपहर को कोई दो करोड रूपये लेकर आ जाएगा तो
वे उसे टिकट दे देंगी। यदि कोई शाम को तीन करोड लेकर आएगा तो वे पिछले
प्रत्याशी का टिकट खारिज करते हुए उसे बतौर प्रत्याशी चुन लेंगी। उनका
चरित्र वेश्या से भी बदतर है।"
दयाशंकर सिंह ने पिछले माह यूपी विधान परिषद का चुनाव ल़डा था और उन्हें
इसमें हार का सामना करना पडा था। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इस बयान की
कडे शब्दों में निंदा करते हुए कहा था कि यूपी में बीएसपी की स्थिति
दिन-प्रतिदिन मजबूत होने के चलते यह बीजेपी की कुंठा को ही दर्शाता है।
मुझे नहीं बल्कि अपनी बहन को ही
अपशब्द कहे हैं...
मामले में सख्त तेवर अपनाने के संकेत देते हुए बीएसपी सुप्रीमो ने संसद में
कहा, देश को उस नेता को माफ नहीं करना चाहिए जिसने मुझे अपशब्द कहे। संसद
में इस दौरान कई नेता उनके पक्ष में खडे नजर आए। मायावती ने कहा, संसद में
और बाहर, ज्यादातर लोग मुझे बहनजी या बहन कहकर संबोधित करते हैं। ऎसे में
जिस शख्स ने मेरे लिये ऎसा बयान देकर मुझे नहीं बल्कि अपनी बहन को ही
अपशब्द कहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा , यदि इस व्यक्ति के
खिलाफ उसकी पार्टी (बीजेपी) ने कार्रवाई नहीं की तो पूरे देशभर में
प्रदर्शन किये जाएंगी।
उपाध्यक्ष पद से हटाया...
राज्य सभा में सभी दलों ने इस तरह के बयान की निंदा की। बाद में भाजपा ने
ऎलान किया कि दयाशंकर सिंह को यूपी भाजपा उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।