शाहिद कपूर अपनी बेहतरीन
एक्टिंग के लिए जाने
जाते हैं। शाहिद कपूर
इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म
को लेकर चर्चा में
हैं। एक्टर ने दशहरा के
मौके पर अपने फैंस
को तोहफा दिया है।
शाहिद कपूर ने अपनी
खुद अपनी अपकमिंग फिल्म
‘देवा’ को लेकर बड़ा
एलान कर दिया है।
फिल्म से उनका फर्स्ट
लुक भी सामने आ
गया है। फिल्म ‘देवा’
से शाहिद कपूर के लुक
को फैंस पसंद कर
रहे हैं और कमेंट
कर रहे हैं। उनकी
यह फिल्म 2024 में दशहरे के
मौके पर ही रिलीज
होगी। वहीं अब एक्टर
की इस फिल्म को
लेकर बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक
कमाल राशिद खान ने फिल्म
को लेकर एक भविष्यवाणी
कर दी है।
कमाल राशिद खान ने किया
ट्वीट
केआरके ने शाहिद कपूर
के पोस्ट पर कमेंट करते
हुए लिखा कि हां
भाई हम सब जानते
हैं कि यह एक
साउथ फिल्म का रीमेक है।
यह एक निश्चित फ्लॉप
फिल्म होगी। मेरे इस ट्वीट
को रिकॉर्ड के लिए रखें।
कमाल खान का यह
ट्वीट सोशल मीडिया पर
काफी वायरल हो रहा है।
एक्टर के फैंस इस
पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते
नजर आ रहे हैं।
एक यूजर ने केआरके
पर कमेंट करते हुए लिखा
कि “अब सब तुम्हारे
जैसी महान ऐक्टर थोड़ी
हैं।मैं तो देशद्रोही में
आपकी ऐक्टिंग का कायल हो
गया। आप लोग भी
इस कालजयी अभिनय का आनन्द लें।
कोई धक्का मुक्की नहीं करेगा।” वहीं
एक अन्य ने लिखा
कि “आज के टाइम
में सभी मूवी की
साउथ की कॉपी ही
आ रही है??? नया
कॉन्सेप्ट है ही नहीं
बॉलीवुड वालों के पास।”
शाहिद कपूर ने किया
पोस्ट
एक्टर ने सोशल मीडिया
पर पोस्ट करते हुए लिखा
कि फिल्म का फर्स्ट लुक
शेयर करते हुए शाहिद
कपूर ने बताया है
कि यह फिल्म अगले
साल 2024 में 11 अक्टूबर को दशहरे पर
सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म में शाहिद कपूर
के अलावा पूजा हेगड़े काम
करते नजर आएंगी। यह
फिल्म साउथ फिल्म इंडस्ट्री
के पॉपुलर डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के
डायरेक्शन में बनने वाली
है। वहीं शाहिद कपूर
के वर्कफ्रंट की बात करें
तो एक्टर देवा के अलावा
एक और फिल्म है।
इस फिल्म में शाहिद कपूर
के साथ कृति सेनॉन
नजर आने वाली हैं।
अमित जोशी और अराधना
शाह के डायरेक्शन में
बनने वाली ये फिल्म
9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में
रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे