कोहली पहले टेस्ट में अपने नाम करेंगे यह उपलब्धि!

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 20 जुलाई 2016, 3:20 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा है, तब से ही लगातार सुर्खियों में हैं। प्रतिभाशाली होने के साथ कोहली मेहनत में भी पीछे नहीं हैं और इसी के दम पर उनके खाते में एक के बाद एक रिकॉर्ड जुड़ता जा रहा है।

27 वर्षीय कोहली के हाथों में भारतीय टेस्ट टीम की कमान है और फिलहाल टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है। चार मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 21 जुलाई से शुरू होगा। कोहली 3000 रन की दहलीज पर हैं और उन्हें यह मील का पत्थर छूने के लिए सिर्फ 6 रन की दरकार है।

भारत की ओर से 18 बल्लेबाज 3000 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। कोहली के 41 टेस्ट में 44.02 के औसत से 12 अर्धशतक और 11 शतकों की मदद से 2994 रन हैं। वर्ष 2011 में पहला टेस्ट खेलने वाले कोहली का टॉप स्कोर 169 रन है।

आईए अब देखते हैं भारत की ओर से 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले 18 बल्लेबाजों को :-

सचिन तेंदुलकर

कब से कब तक : 1989 से 2013 के बीच
टेस्ट : 200
रन : 15921
औसत : 53.78
टॉप स्कोर : नाबाद 248 रन
50/100 : 68/51

राहुल द्रविड़

कब से कब तक : 1996 से 2012 के बीच
टेस्ट : 163
रन : 13265
औसत : 52.63
टॉप स्कोर : 270 रन
50/100 : 63/36

सुनील गावसकर

कब से कब तक : 1971 से 1987 के बीच
टेस्ट : 125
रन : 10122
औसत : 51.12
टॉप स्कोर : नाबाद 236 रन
50/100 : 45/34

वीवीएस लक्ष्मण

कब से कब तक : 1996 से 2012 के बीच
टेस्ट : 134
रन : 8781
औसत : 45.97
टॉप स्कोर : 281 रन
50/100 : 56/17

वीरेंद्र सहवाग

कब से कब तक : 2001 से 2013 के बीच
टेस्ट : 103
रन : 8503
औसत :  49.43
टॉप स्कोर : 319 रन
50/100 : 31/23

सौरव गांगुली

कब से कब तक : 1996 से 2008 के बीच
टेस्ट : 113
रन : 7212
औसत : 42.17
टॉप स्कोर : 239 रन
50/100 : 35/16

दिलीप वेंगसरकर

कब से कब तक : 1976 से 1992 के बीच
टेस्ट : 116
रन : 6868
औसत : 42.13
टॉप स्कोर : 166 रन
50/100 : 35/17

मोहम्मद अजहरूद्दीन

कब से कब तक : 1984 से 2000 के बीच
टेस्ट : 99
रन : 6215
औसत : 45.03
टॉप स्कोर : 199 रन
50/100 : 21/22

गुंडप्पा विश्वनाथ

कब से कब तक : 1969 से 1983 के बीच
टेस्ट : 91
रन : 6080
औसत : 41.93
टॉप स्कोर : 222 रन
50/100 : 35/14

कपिल देव

कब से कब तक : 1978 से 1994 के बीच
टेस्ट : 131
रन : 5248
औसत : 31.05
टॉप स्कोर : 163 रन
50/100 : 27/8

एमएस धोनी

कब से कब तक : 2005 से 2014 के बीच
टेस्ट : 90
रन : 4876
औसत : 38.09
टॉप स्कोर : 224 रन
50/100 : 33/6

मोहिंदर अमरनाथ

कब से कब तक : 1969 से 1988 के बीच
टेस्ट : 69
रन : 4378
औसत : 42.50
टॉप स्कोर : 138 रन
50/100 : 24/11

गौतम गंभीर

कब से कब तक : 2004 से जारी
टेस्ट : 56
रन : 4046
औसत : 42.58
टॉप स्कोर : 206 रन
50/100 : 21/9

रवि शास्त्री

कब से कब तक : 1981 से 1992 के बीच
टेस्ट : 80
रन : 3830
औसत : 35.79
टॉप स्कोर : 206 रन
50/100 : 12/11

पोली उमरीगर

कब से कब तक : 1948 से 1962 के बीच
टेस्ट : 59
रन : 3631
औसत : 42.22
टॉप स्कोर : 223 रन
50/100 : 14/12

विजय मांजरेकर

कब से कब तक : 1951 से 1965 के बीच
टेस्ट : 59
रन : 3208
औसत : 39.12
टॉप स्कोर : नाबाद 189 रन
50/100 : 15/7

नवजोत सिंह सिद्धू

कब से कब तक : 1983 से 1999 के बीच
टेस्ट : 51
रन : 3202
औसत : 42.13
टॉप स्कोर : 201 रन
50/100 : 15/9

चंदू बोर्डे

कब से कब तक : 1958 से 1969 के बीच
टेस्ट : 55
रन : 3061
औसत : 35.59
टॉप स्कोर : नाबाद 177 रन
50/100 : 18/5