मुंबई। मुंबई में बुधवार दोपहर माहिम समुद्र तट के पास अरब सागर में एक 17 वर्षीय युवक डूब गया।
बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि घटना दोपहर 2 बजे के आसपास हुई थी। युवक के समुद्र के पानी में लापता होने की सूचना मिली थी, जिसकी बाद में पहचान पीयूष ओबेरॉय के रूप में हुई।
मुंबई फायर ब्रिगेड और माहिम पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और प्रसिद्ध माहिम दरगाह के पीछे, आसपास के क्षेत्र में बचाव प्रयास शुरू किया।
तीन घंटे से अधिक के सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद किया गया। युवक को सायन अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे