हथिनीकुंड से छोडा एक लाख क्यूसेक पानी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 जुलाई 2016, 8:47 PM (IST)

नई दिल्ली। मानसून आते ही यमुना नदी में भी ऊफान आने लगे हैं। दिल्ली में बारिश के पानी के बाद अब हथिनीकुंड बैराज से दिल्ली के लिए एक लाख क्यूसेक पानी छोडा गया है। यह पानी रविवार से दिल्ली में आना शुरू हुआ था। जानकारी के मुताबिक यह पानी का सामान्य स्तर है। जैसे ही इससे अधिक पानी आना शुरू होता है तो यह स्तर चेतावनी स्तर की तरफ जाना शुरू हो जाता है।


दिल्ली में बाढ नियंत्रण आदेश लागू हैं। इन आदेशों के बाद किनारों व आसपास के लोगों को हटाया जा चुका है और इस रूट में चल रही परियोजनाओं के कार्य को भी सरकार ने रोक दिया है। यह रोक दिल्ली में बाढ नियंत्रण आदेश जारी रहने तक जारी रहेगी। दिल्ली सरकार के अधिकारियेां का कहना है कि इस अतिरिक्त पानी की वजह से जल स्तर चेतावनी स्तर यानी 204 मीटर तक जा सकता है। इससे अधिक स्तर होने की संभावना नहीं है।