-कई बार उठाई मांग नहीं हो रही थी हल, आर्थिक समस्या से हो रही थी दो चार
हमीरपुर। जिले के कक्कड़ पंचायत की पूर्व सैनिक विधवा कौशल्या देवी को आखिर 25 साल के बाद सेना की पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया। अब तक आर्थिक परेशानियों से दो-चार हो रही इस महिला ने कई बार अपनी मांग को सेवा से लेकर नेताओं तक उठाया लेकिन उसका हल नहीं हो पाया। अब बेहद बुजुर्ग अवस्था में पहुंच चुकी कौशल्या को आखिर पेंशन शुरू होने का पत्र पहुंच गया। समाजसेवी रविंद्र डोगरा ने इस मामले को रक्षा मंत्रालय के पास उठाया और 3 साल तक पत्राचार के माध्यम से पेंशन लेने के लिए लड़ाई को लड़ा। महिला का कहना है कि उसके पति स्व हवलदार दुनी चंद फौज की 105 इन्फैंट्री बटालियन में 1959 को बतौर सिपाही भर्ती हुए थे और उन्हें 1974 में 15 साल बाद जरूरत ना होने पर फौज ने वापिस घर भेज दिया था परंतु उस, समय फौज ने उन्हें कोई गुजाराभत्ता, पेंशन या पैसा इत्यादि कुछ नहीं दिया गया। इसके लिए उन्होंने कोशिश भी की लेकिन 1999 में दुनी चंद की मृत्यु हो गई। महिला का कहना है कि उसके बेटे सुनील कुमार भी फौज के बड़े-बड़े अधिकारियों से पेंशन के लिए गुहार लगाई थी लेकिन वहां से हल नहीं हो पाया। अरविंद डोगरा का कहना है कि उन्होंने थल सी अध्यक्ष से लेकर रक्षा मंत्रालय तक इस मामले को उठाया था अब पेंशन लगने के लिए पत्र जारी हो गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे