घूस लेते पकडेIASकी पत्नी-बेटी ने खाई फांसी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 जुलाई 2016, 7:05 PM (IST)

नई दिल्ली। नौ लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए शनिवार को पकडे गए कॉरपोरेट मामलों के महानिदेशक बीके बंसल की पत्नी और बेटी ने मंगलवार को पूर्वी दिल्ली स्थित अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बंसल की बेटी नेहा और पत्नी सत्यबाला के सुसाइड की वजह नहीं पता चल पाई है। दोनों के शव घर में पंखे पर लटके मिले।


बंसल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वे सीबीआई की हिरासत में हैं। आईएएस अफसर बंसल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडा गया था। बंसल के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उनके साथ दो और लोगों को भी हिरासत में लिया गया था।