चंडीगढ़। कैनेडा के साथ चल रहे झगड़े के दरमियान पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कुछ राजनीतिक मुद्दों पर राष्ट्रमंडल देशों के दरमियान बेहतर तालमेल पर ज़ोर दिया है।
घाना में कामनवैल्थ पार्लियामेंटरी कांन्फ्रेंस (सीपीसी) के दौरान स्पीकर ने कहा कि कुछ मुद्दों को अनावश्यक दलीलों देकर तूल दिया गया है।
किसी देश का नाम लिए बगैर उन्होंने कहाकि राष्ट्रमंडल देशों के दरमियान बेहतर तालमेल के साथ इस रुझान को शुरू में ही रोक लगानी चाहिए। कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि यह ग़ैर-वाजिब मुद्दे सह अस्तित्व के अनुकूल माहौल में रुकावट पैदा करते हैं।
स्पीकर ने कहा कि पूरी दुनिया वातावरण के पक्ष से बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है और हम (राष्ट्रमंडल देश) मिलकर सभी के लिए स्थायी वातावरण सृजन करने के लिए समाज में बदलाव लिया रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अग्रणी भूमिका निभाने का जिम्मा विकसित देशों के पर है।
इस मौके पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और उन्होंने प्रवासी पंजाबियों के साथ मुलाकात भी की।
जि़क्र योग्य है कि सालाना समागम कामनवैल्थ पार्लियामैंटरी कान्फ्रेंस (सीपीसी) विश्व राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने और इस पर सहमति बनाने के लिए राष्ट्रमंडल देशों के संसद सदस्यों को एक मंच पर इकट्ठा करता है। बताने योग्य है कि कैनेडा पहली बार 1931 में ब्रिटिश कामनवैल्थ में एक स्वतंत्र राज्य के तौर पर शामिल हुआ था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे