सुल्तान इन फिल्मों से पीछे, तोड पाएगी रिकॉर्ड!

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 जुलाई 2016, 2:49 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म सुल्तान को लेकर काफी चर्चा में हैं। सलमान की फिल्म सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड रही है। गौरतलब है कि फिल्म सुल्तान ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई शुरू कर दी थी।

गौरतलब है कि सुल्तान ने पहले 7 दिन में ही 208.82 करोड रूपए की कमाई कर ली थी। पहले सात दिन में इतनी कमाई करने वाली यह पहली हिन्दी फिल्म बन गई। दूसरे वीकेंड में सुल्तान की कमाई ने 260 करोड रूपए के आंकडे को पार कर लिया।


कई सारे रिकॉर्ड तोडने के बाद भी फिल्म सुल्तान अभी भी कुछ फिल्मों से पीछे है। इनमें सेएक फिल्म तो खुद सलमान खान की है। सलमान खान की फिल्म कमाई के मामले में अभी भी पीके, बजरंगी भाईजान और धूम 3 से पीछे है। हांलांकि सुल्तान फिल्म धूम 3 के नजदीक तो पहुंच गई है और हो सकता है कि सुल्तान इसका रिकॉर्ड तोड दे।


गौरतलब है कि आमिर खान द्वारा अभिनित फिल्म धूम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 271.82 करोड रूपए का व्यवसाय किया था। सुल्तान को धूम 3 का रिकॉर्ड तोडने के लिए 12 करोड रूपए की कमाई और करनी है। लेकिन सुल्तान अभी भी बजरंगी भाईजान और पीके से पीछे हैं। गौरतलब है कि बजरंगी भाईजान ने पांचवे सप्ताह के अंत तक 316.67 करोड रूपए की कमाई कर ली थी।


बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 318 करोड रूपए का व्यवसाय किया था। इसके साथ ही सुल्तान फिल्म पीके से काफी पीछे है। गौरतलब है कि फिल्म पीके ने बॉक्स ऑफिस पर 340.8 करोड का व्यवसाय किया है। वैसे सुल्तान का फिल्म पीके का रिकॉर्ड तोड पाना मुश्किल ही लग रहा है।


गौरतलब है कि इस शुक्रवार को सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कबाली रिलीज हो रही है। कबाली को पूरे विश्व में बडे पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी है। साथ ही कबाली से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। अब ऐसे में सुल्तान को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा।