भोपालगढ़ कॉलेज में ईवीएम से समझाई वोट डालने की प्रक्रिया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023, 10:42 PM (IST)

जोधपुर। स्वीप की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को अनिवार्य मतदान तथा मतदाता जागरुकता के बारे में जानकारी दी गई। राजकीय कन्या विद्यालय भोपालगढ़ में छात्राओं को ईवीएम से मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
इसी प्रकार एसपीएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोपालगढ़ में छात्र-छात्राओं को ईवीएम मशीन के द्वारा वोटिंग का लाइव डेमो प्रदर्शित किया गया। छात्र और छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
इस कार्यक्रम में भोपालगढ़ के तहसीलदार रामेश्वर लाल छाबा, महाविद्यालय के प्राचार्य हरजीत और अन्य स्टाफ साथियों ने जागरुकता गतिविधियों पर चर्चा की। सहायक आचार्य हेमाराज गर्ग द्वारा छात्रों को वोटिंग प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। राजकीय कन्या महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ विकास मोदी द्वारा छात्राओं को सक्षम अप के बारे में बताया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे