कोटा नगर विकास न्यास की ’’5 साल बेमिसाल’’ पुस्तक का विमोचन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 27 सितम्बर 2023, 9:25 PM (IST)

-यूडीएच मंत्री ने विकास कार्यों की पुस्तिका का किया विमोचन

जयपुर।
स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशन में कोटा में 5 साल में हुए विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन बुधवार को सिविल लाइन स्थित उनके निवास पर किया।

कोटा नगर विकास न्यास द्वारा ’’5 साल बेमिसाल’’ पुस्तक तैयार की गई है। जिसमें कोटा शहर में 5 साल में हुए विकास कार्यों की जानकारी तस्वीरों के साथ दर्शाई गई है। वहीं न्यास द्वारा विभिन्न लॉन्च की गई योजनाओं के बारे में भी पुस्तक में जानकारी साझा की गई है।

विकास कार्यों की पुस्तिका के विमोचन के मौके पर ओएसडी आरडी मीणा, सचिव मानसिंह मीणा रहे मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे