रजनीकान्त की ‘कबाली’ तीन दिन बाद प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म की सफलता को लेकर एक नई चर्चा मीडिया में शुरू हुई है। कहा जाने लगा है कि क्या रजनीकान्त की ‘कबाली’ सलमान खान की सुल्तान को पीछे छोड देगी। रजनीकान्त की तुलना सलमान खान से करना बेमानी है। रजनीकान्त की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के मामले में सलमान खान की फिल्म से बहुत आगे है।
सोचने वाली बात यह है कि जिस फिल्म ने प्रदर्शन से पूर्व ही बाजार से 200 करोड रुपये की कमाई अपने खाते में डाल ली हो, उसका सुल्तान से क्या मुकाबला। सुल्तान की सफतला को मीडिया ने हौव्वा बनाकर पेश किया है। सुल्तान ने 11 दिन बाद भी 250 करोड की कमाई नहीं की है। जबकि प्रदर्शन पूर्व कबाली 200 करोड ले चुकी है।
कबाली की सफलता का अंदाज इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इस फिल्म की
दक्षिण भारत में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और वहां जो प्रतिक्रिया
दर्शकों की मिली है वह हैरान करने वाली है। यह कहना गलत नहीं होगा कि
रजनीकान्त की ‘कबाली’ तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड के आंकडे को
पार करने में कामयाब होगी। कहा जा रहा है कि अकेले दक्षिण भारत से यह फिल्म
तीन दिन में 100 करोड से ज्यादा कमाई करने में कामयाब होगी।
सलमान खान
की सुल्तान वैश्विक स्तर पर पाँच हजार सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी,
जबकि रजनीकान्त की ‘कबाली’ को वैश्विक स्तर पर 12 हजार स्क्रीनन्स पर
प्रदर्शित किया जा रहा है। अब बताइये ऐसी हालत में ‘सुल्तान’ कहां टिक पाती
है। ’सुल्तान’ की तुलना में यह संख्या ढाई गुना है। ’कबाली’ ने ’सुल्तान’
के टीजर को भी पीछे छोड़ दिया है। ’कबाली’ का टीजर 25 मिलियन व्यूज के साथ
सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीजर बन गया है।
सलमान खान की ‘सुल्तान’ की
सफलता में एक बडा योगदान सिनेमाघरों में टिकट दरों में वृद्धि करना रहा है।
मुम्बई में ‘सुल्तान’ के टिकट 1500 रुपये प्रति टिकट से बिके, जबकि
तमिलनाडु में रजनीकान्त की फिल्म की दरें 120, 80 और 50 रुपये ही रखी गई
है। इसके बावजूद ‘कबाली’ प्रथम तीन दिन में 200 करोड का व्यवसाय करने में
कामयाब होगी। इस तरह ‘कबाली’ ’सुल्तान’ से दस गुना ज्यादा कमाएगी।’
’कबाली’
कई मायनों में एक अलग फिल्म है। यह दक्षिण भारत की पहली ऐसी फिल्म है जो
उत्तर भारत के 1000 स्क्रीन्स में रिलीज हो रही है। इसके पहले कोई भी
दक्षिण भारतीय फिल्म इस संख्या में उत्तर भारत में रिलीज नहीं हुई है. यह
पहली भारतीय फिल्म है जो सारे एशियन देशों में रिलीज होगी। सबसे दिलचस्प
बात यह है कि यह सिर्फ चीन में 4500 स्क्रीन्स में रिलीज होगी।
इसमें कोई शक नहीं है कि रजनीकांत और सलमान खान दोनों ही सुपरस्टार हैं। ’सुल्तान’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और कई सारे रिकार्ड भी तोड चुकी है। लेकिन रजनीकान्त और सलमान खान की तुलना करना बेमानी है। रजनीकान्त अपनी फ्लॉप फिल्म से भी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड की कमाई कर जाते हैं, जबकि सलमान खान में यह माद्दा नहीं है।