टोक्यो। सोशल साइट पर इन दिनों एक लडकी की फोटो काफी वायरल हो रही है। ‘साया’ नाम की यह लडक़ी स्कूल ड्रेस में है और टाई पहनी हुई है। जापान के साथ-साथ यह लडकी पूरी दुनिया में छाई हुई है।
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया यूजर्स साया की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, यह लडक़ी न तो किसी अभिनेता की बेटी या रिश्तेदार है और न ही ऐसा कुछ काम किया है, जिससे यह सुर्खियों में आए। इसके बावजूद यह सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
दरअसल, साया नाम की यह लडक़ी असली नहीं है, बल्कि यह सॉफ्टवेयर से बनाई गई है। थ्री डी इफे्क्ट द्वारा बनाई गई साया को एक जापानी दम्पति ने माया सॉफ्टवेयर पर बनाया है।
मालूम हो कि यह सॉफ्टवेयर एमिनेशन के दौरान में इस्तेमाल किया जाता है। साया की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर हजारों बार शेयर की जा चुकी है।
एक यूजर ने इसे शेयर करते हुए कहा कि यह पूरी तरह असली लडक़ी की तरह दिखती है।
उसने कहा, पहली बार इस तस्वीर को देखने पर ऐसा बिलकुल नहीं लगता है कि यह किसी सॉफ्टवेयर से बनाई गई है। यह सच में बहुत खूबसूरत है।